30 योजनाओं का शिलान्यास और परिसंपत्तियों का भी किया वितरण 

जामताड़ा : सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जामताड़ा में
आज 11 जुलाई को  ₹15399.73 लाख की 30 योजनाओं का शिलान्यास किया और ₹4108.86 लाख की 98 योजनाओं का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने  ₹10363.62 लाख की परिसंपत्तियों का वितरण किया। अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा झारखण्ड में लगभग 80% लोग गांव में रहते हैं। खेती बाड़ी से जुड़े हुए लोग हैं, गरीब, मजदूर, किसान हैं। जीवन को सामान्य करते हुए सरकार योजनाबद्ध तरीके से हर वर्ग के लोगों को कैसे मदद पहुंचाए। इसके लिए सरकार कड़े और ऐतिहासिक फैसले ले रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 20 वर्षों तक जिन लोगों ने राज्य पर शासन किया, उन्होंने राज्य को आगे बढ़ाने के बजाय कब्र खोदने का काम किया। कहा वर्तमान सरकार अब वह फैसले ले रही है जो न तो किसी राज्य ने लिया और न ही देश ने। अब राज्य में 60 वर्ष से उपर सभी लोगों को पेंशन दिया जा रहा है। 32 वर्षों बाद अधिकारियों की नियुक्ति हो सकी है। झारखंंड के गरीब आदिवासी, दलित और अल्पसंख्यक युवाओं को विदेश पढ़ने के लिए सरकार उनका खर्च उठा रही है। खेल-कूद में करियर बनाने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर सुविधाएं मुहैया कराया जा रहा है। कार्यक्रम में जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी, मुख्यमंत्री के सचिव विनय चौबे सहित जामताड़ा उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

By Admin

error: Content is protected !!