Health related information given to Sahiyas in Urimari Sub Health Center

बड़कागांव: प्रखंड अंतर्गत उरीमारी पंचायत स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में सहिया की बैठक गुरुवार को हुई। जिसमें मुख्य रूप से बीटीटी गोपी महतो एवं सहिया साथी लक्ष्मी देवी उपस्थित थे। बैठक में पुरुष नसबंदी, महिला बंध्याकरण, गृह भ्रमण, एचबीवाईसी, एचबीएनसी एवं परिवार सर्वे सहित कई विषयों पर सहियाओं को जानकारी दिया गया।

मौके पर बीटीटी गोपी महतो ने कहा कि पोषक तत्व वे पदार्थ हैं जिनकी शरीर को अपने बुनियादी कार्यों को करने के लिए आवश्यकता होती है। पोषक तत्व हमारे आहार से प्राप्त होने चाहिए क्योंकि मानव शरीर उन्हें नहीं बना सकता है। पोषक तत्वों के तीन बुनियादी कार्यों में से एक या अधिक होते हैं। वे ऊर्जा प्रदान करते हैं, शरीर की संरचना में योगदान करते हैं और शरीर में रसायनिक प्रक्रियाओं को नियंत्रित करते हैं। उन्होंने कहा कि एक संतुलित आहार के साथ स्वस्थ पोषण एक स्वस्थ दिल, मस्तिष्क के लिए महत्वपूर्ण है। इसके अलावा यह प्रतिरक्षा प्रणाली, ऊर्जा के स्तर में सुधार और उम्र को लगातार बढ़ाएगा। यह मोटापे के हानिकारक प्रभावों को भी नकार सकते हैं और सुरक्षित रह सकते हैं।

इसे भी पढ़ें – राज्य के 14 आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला, यहां देखें पूरी लिस्ट

मौके पर मुख्य रूप से फूलको देवी, कलावती देवी, रेणु देवी, संध्या कुमारी, हेमंती देवी, चंचला देवी, सरिता देवी, संगीता देवी, अंजू कुमारी, पूनम देवी, पार्वती देवी सहित कई सहिया मौजूद थी।

By Admin

error: Content is protected !!