क्षेत्र के विकास के लिए दें वोट, करूंगा हर संभव प्रयास : सोहर महतो 

बड़कागांव (हजारीबाग): राज्य गठन के वर्षों बाद भी क्षेत्र का विकास नहीं हो सका है। व्यवस्था में भ्रष्टाचार हावी है और यहां के आम लोग बदहाली झेल रहे हैं। अपने क्षेत्र के विकास के लिए वोट दें। मुझे मौका मिला तो चहुंमुखी विकास का हर संभव प्रयास करूंगा। यह बातें बड़कागांव विधानसभा चुनाव के झारखंड मुक्ति मोर्चा (उलगुलान) पार्टी समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी सोहर महतो ने बड़कागांव और केरेडारी क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के दौरान कही। सोहर महतो ने केरेडारी और बड़कागांव में सघन जनसंपर्क कर लोगों से मुलाकात कर वोट देने की अपील की। 

जनसंपर्क अभियान में समर्थक सुबोध ठाकुर, मुकेश साह, सुबोध पांडेय, मिथिलेश कुमार, रवि कुमार, टुनटुन साव, झाड़ी ठाकुर, भूषण महतो, पवन कुमार, विजय कुमार, नवजीत साव, गौतम कुमार, मुरारी साव, रविंद्र ठाकुर, जीव लाल साहू ,राजदीप साव, रवि साहू, सतीश कुमार, सन्नी ठाकुर, रीतलाल ठाकुर, दिलचंद ठाकुर सहित कई लोग शामिल रहे।

By Admin

error: Content is protected !!