पंजाब रेजिमेंट और सिक्ख रेजिमेंट सेंटर में किया शस्त्र पूजन

रामगढ़: केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ शनिवार को विजयादशमी पर रामगढ़ कैंट पहुंचे। जहां उन्होंने पंजाब और सिक्ख रेजीमेंट सेंटर में शस्त्र पूजन किया और सेना के जवानों को मिठाई खिलाकर विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। रेजीमेंट सेंटर में अवस्थित मंदिर के पुजारी के द्वार वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां दुर्गा की पूजा और शस्त्र पूजन संपन्न कराया। वहीं सेना के जवानों ने देश की रक्षा का संकल्प दोहराया। 

अवसर पर संजय सेठ ने अपने संबोधन मेंकहा कि आज दशहरा है और इस दिन शक्ति और शस्त्र पूजन की हमारी संस्कृति रही है। सेना के जवानों के साथ दशहरा मनाना मेरा सौभाग्य है। आज सेना के जवान मां अपने परिवार से दूर रहकर भारती की सेवा कर रहे हैं, ऐसा सौभाग्य कम लोगों को मिलता है।

उन्होंने कहा कि पंजाब रेजीमेंट और सिक्ख रेजीमेंट हमारे मस्तक हैं और इनकी वीरता का पूरी दुनिया लोहा मानती है। अवसर पर सेना के अधिकारी और कई जवान मौजूद रहे।

By Admin

error: Content is protected !!