बड़कागांव : राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के क्षेत्रीय कार्यालय उरीमारी में महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती रविवार को मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता क्षेत्रीय सचिव राजू यादव ने किया। सर्वप्रथम महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर फूल माला अर्पण किया गया। मौके पर क्षेत्रीय सचिव राजू यादव ने कहा कि इनके बताए हुए मार्ग पर चलकर ही उनके अधूरे सपनों को पूरा किया जा सकता है। मौके पर मुख्य रूप से डॉ जी आर भगत, सीताराम किस्कू, दिलीप कुमार, दीपक विश्वकर्मा, महादेव बेसरा, चरका करमाली, अजय मिश्रा, भोला यादव, टहल गोप, दीपक कुमार यादव, रवि पावरिया, तालों बेसरा, विनोद मुंडा, महेश गंझू, राधे श्याम रजक, कमलेश यादव, विनोद प्रजापति, संजय कुमार, महेंद्र सिंह, सतीश कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।