उरीमारी (हजारीबाग): भुरकुंडवा में बाहा पर्व रविवार को धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम नायके बाबा टून मांझी और कुड़म नायके चोपे मांझी ने जाहेर थान में सखुआ और महुआ फूल चढ़ा कर विधि विधान से देवी-देवताओं की पूजा अर्चना की। इसके उपरांत मुर्गा बलि देकर गांव की खुशहाली, अच्छी बारिश और बेहतर फसल की कामना की गई। पूजा अर्चना के उपरांत लोगों के बीच खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान महिला-पुरुष मांदर की थाप पर झूमते थिरकते रहे।
मौके पर मांझी हाड़ाम मोतीलाल मांझी, पारानिक धनशान मांझी, जोगवा दाहा मांझी, झन्नाराम सोरेन, विश्वनाथ मांझी, विनोद हेंब्रोम, साहेबराम बेसरा, राजकुमार हेंब्रोम, सोधन मांझी, हाकिम मांझी, पंकज हेंब्रोम, दिनेश टुडू, आनंद बेसरा, लीलमुनी देवी, डोरको देवी, ममता देवी, तालोमुनी देवी, शकुंतला देवी, मंती देवी, सोमारी देवी, मैनो देवी, कुशमा देवी, संजय हेंब्रोम, नरेश बेसरा, प्रदीप बेसरा, अनिल बेसरा, तुलसी बेसरा, मिसिर मांझी, बसंत मांझी, महेश बेसरा, तिलेश्वर टुडू सहित कई लोग मौजूद थे।