Rangoli competition organized in Bharat Bharti VidyalayaRangoli competition organized in Bharat Bharti Vidyalaya

विजेता बच्चों को किया गया पुरस्कृत

प्रतियोगिता से बच्चों का होता है गुणात्मक विकास : सचिव

बड़कागांव : भारत भारती विद्यालय उरीमारी में रंगोली एवं दीया सजावट प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा छः से दसवीं तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बच्चों ने बहुरंगी और आकर्षक रंगोली के डिजाइन बनाये।

रंगोली प्रतियोगिता में तिलक सदन की संजना, अंशु, अंजनी, गुनगुन, रिया, नैंसी, रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं भगत सदन की निक्की, मनीषा, सुरभि, हर्षिता, रिया, खुशबू, प्राची, साक्षी, मानसी एवं सुभाष सदन की कांति, शिल्पा, रंजू, नीलम, श्वेता, मधु, नेहा, ममता क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं दीया सजावट प्रतियोगिता में कक्षा छः की अंजली कुमारी विजयी रहीं।

अवसर पर विद्यालय के सचिव गोपाल यादव ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों के गुणों एवं कलाओं को निखारने में सहायता करती हैं। बच्चों को बढ़-चढ़कर इन प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए। इससे बच्चों में गुणात्मक विकास होता है। साथ ही आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

विद्यालय के प्राचार्य मो. आलम अंसारी ने सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों ने अपनी कला का बेहतर प्रदर्शन किया। कुछ प्रतिभागियों की रंगोली एवं दीया सजावट में थोड़ा ज्यादा बेहतर किया है। जिस कारण वह इस प्रतियोगिता में विजयी हुए। अगली बार सभी प्रतिभागियों को यह प्रयास करना चाहिए की प्रतियोगिता में वह भी विजयी हो सके। प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की भावना रखनी चाहिए। इस दौरान रंगोली एवं दीया सजावट प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विद्यालय के सचिव गोपाल यादव, निदेशक अनिमेष कुमार, अभिषेक कुमार, एकेडमिक कंट्रोलर निवेदिता लाहिरी, प्राचार्य माहे आलम अंसारी, विकास कुमार,  अर्जुन साव, जितेंद्र पांडे, नवीन पाठक, ललन कुमार, रंजीत कुमार, अनीता,  रेणु, रानी, रेखा, सीमा, सरिता,  शबनम, रीतू  का सराहनीय योगदान रहा।

यह भी पढ़ें-

By Admin

error: Content is protected !!