• अध्यक्ष विक्की कुमार और उपाध्यक्ष बनीं एड्रिना मिंज
रामगढ़: केकेसी प्लस टू उच्च विद्यालय सयाल में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन शुक्रवार को किया गया। जिसमें पर्यवेक्षक मो. अरशद अली और पंचायत समिति सदस्य विजय साव की देखरेख में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चयन किया गया।
विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष के रूप में विक्की कुमार और उपाध्यक्ष मेरी एड्रिना मिंज का सर्वसम्मति से चयन किया गया। वहीं पुनर्गठन के बाद अभिभावक एवं शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विद्यालय में छात्र-छात्राओं की शत् प्रतिशत उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन, यूनिफॉर्म एवं रेल परीक्षा को लेकर चर्चा किया गया।
मौके पर मुख्य रूप से प्रभारी प्रधानाध्यापक संजीत राम, रंजीत राम, रूपेश कुमार विश्वकर्मा, रविंद्र प्रसाद, रविन्द्र कुमार दुबे, नव कर, अर्जुन कुमार बाउरी, लिपिक कुमार प्रत्यूष, आसमा खातून, विक्रम पासवान, लाल बिहारी यादव, मोहम्मद सज्जाद, मोहम्मद यूसुफ खान, गुलाम मुस्तफा, सुरेश रजक, रीना देवी, संगीता देवी, वीणा कौर सहित कई लोग मौजूद थे।