बड़कागांव: विधानसभा चुनाव में बड़कागांव सीट से निर्दलीय प्रत्याशी सोहर महतो ने शुक्रवार को जनसंपर्क कर वोट देने की अपील की। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (उलगुलान) पार्टी के समर्थित उम्मीदवार सोहर महतो अपने समर्थकों के साथ केरेडारी प्रखंड के लोहरसा, किरीगढ़ा, बुंडू और कोले बस्ती में लोगों से रूबरू हुए। इस दौरान लोगों ने उन्हें विभिन्न समस्याओं से भी अवगत कराया।

जनसंपर्क के क्रम में सोहर महतो ने कहा कि बड़कागांव विधानसभा के लोग हमेशा से छले जाते रहे हैं। यहां के किसानों, युवाओं, बेरोजगारों की परेशानी सुननेवाला कोई नहीं है। विस्थापन और पलायन की समस्या विकराल होती जा रही है। राजधानी रांची के काफी करीब होने के बावजूद क्षेत्र के ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं तक के लिए तरस रहे हैं।

सोहर महतो ने कहा कि जनता मौका देती है तो गांव और शहर के बीच के अंतर को पाटेंगे। योजनाओं में फैले भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी को मिटाएंगे। कहा कि किसान-मजदूरों की समस्याओं का त्वरित समाधान, गरीब युवाओं को क्षेत्र में ही रोजगार और बच्चों को उनके गांव में ही बेहतर शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराना पहली प्राथमिकता होगी।

जनसंपर्क अभियान में करण मुंडा रंजीत गंजू, सुनील गंझु, प्रेम, कैलाश गंझू, सोहर गंझू , जीव लाल गंझू , चिंतामन गंझू , सर्विस गंझू, किशुन महतो, राजेश कुमार महतो,अनिल कुमार, टिकेश्वर महतो , कीर्तन गोप, वीरेंद्र महतो , खेमलाल महतो, बुधाय महतो पवन महतो, टिंकू मुंडा, राजेश महतो सहित कई लोग मौजूद रहे।

By Admin

error: Content is protected !!