Sports competition started under Khelo JharkhandSports competition started under Khelo Jharkhand

गोड्डा:  स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के समग्र शिक्षा अभियान के तहत  खेलो झारखंड 2022 का आयोजन सोमवार को गांधी मैदान गोड्डा में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गोड्डा उपायुक्त जिशान कमर , पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना, अनुमंडल पदाधिकारी महागामा सौरभ कुमार भुवानिया सहित अन्य गणमान्य के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि खेल विद्यार्थी जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। खेल को पाठ्यक्रम में जोड़कर देखा जाना चाहिए। बच्चे खेल को शैक्षणिक सत्र का हिस्सा बनाकर चलें ताकि खेल में करियर बनाया जा सके। पुलिस अधीक्षक गोड्डा नाथू सिंह मीना के द्वारा कार्यक्रम में  खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार का खेल का आयोजन किया गया। जिसमें 100, 200, 400 और 600 मीटर दौड़, वॉलीबॉल, फुटबॉल, कुश्ती आदि शामिल है। पहले दिन सफल हुए खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र मेडल और मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया गया।

इस दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी विकास कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी गोड्डा अविनाश कुमार, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी एवं एडीपीओ गोड्डा विभाष रंजन अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में  खेल प्रशिक्षक, स्कूलों के शारीरिक शिक्षक व शिक्षकों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

By Admin

error: Content is protected !!