रघुनाथ महतो ने फूंका था छोटानागपुर में विद्रोह का पहला बिगुल : सुदेश महतो
रांची: सिल्ली के बुढ़ाम में शनिवार को स्वतंत्रता सेनानी शहीद रघुनाथ महतो की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो सहित आजसू कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने शहीद रघुनाथ महतो की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कहा है कि चुआड़ विद्रोह छोटानागपुर क्षेत्र का पहला विद्रोह था, जिसके नायक शहीद रघुनाथ महतो ने विद्रोह का पहला बिगुल फूंका था और अंग्रेजों की नाक में दम कर दिया था। इस विद्रोह में कुड़मी के साथ साथ संथाल, भूमिज, बाउरी तथा अन्य जातियों को भी रघुनाथ महतो ने गोलबंद किया था। उन्होंने आजादी की लड़ाई में रघुनाथ महतो का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है। वीर शहीद रघुनाथ महतो के शौर्य गाथा को जन-जन तक पहुंचाना एवं उनके परिचय को बड़े दायरे में स्थापित करना हमारी प्राथमिकता है।
सुदेश महतो ने कहा कि रघुनाथ महतो के संघर्षों से हमें प्रेरणा मिलती है। उनकी जीवनी आने वाली कई पीढ़ियों को जुल्म और अत्याचार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने को प्रेरित करती रहेगी।
अवसर पर केंद्रीय संगठन सचिव जयपाल सिंह, सिल्ली प्रखंड प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक, प्रो.श्रीकांत महतो, वैज्ञानिक रतन महतो, त्रिलोचन महतो, सुभाष महतो, शिव शंकर प्रसाद, जगदीश महतो, डब्लू महली, गयाराम महतो, परशुराम महतो, बीरबल महतो, मंजू देवी, भारती देवी, रवींद्र करमाली, भरत साई, हेमंत नायक, नीतीश महतो, सुरेश मुंडा, शिशुपाल महतो, भगवानदास महतो, श्रीधर महतो, सुनील गोस्वामी आदि उपस्थित थे।