गिरीडीह :घोड़थंबा ओपी क्षेत्र स्थित हथियागढ़ा घाटी के निकट मुख्य मार्ग पर बोलेरो ने ऑटो में पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर से ऑटो पलट गई। घटना में एक महिला और एक पुरूष की मौत हो गई। जबकि चार अन्य घायल हो गये। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। ऑटो सवार लोग बिहार के नवादा जिले के बताये जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार ऑटो सवार लोग झारखंड धाम से वापस लौट रहे थे। दुर्घटना में ऑटो सवार व्यक्ति कुलदीप की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि इलाज के क्रम में गंभीर रूप से घायल सरबिया देवी ने दम तोड़ दिया। वहीं चार घायलों का धनवार रेफरल अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

By Admin

error: Content is protected !!