video viral, mini gun factory exposedvideo viral, mini gun factory exposed

पलामू पुलिस ने सात को किया गिरफ्तार

• सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था युवक का हथियार लहराते  video

पलामू : सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते युवक के video ने मिनी गन फैक्ट्री का ही भांडा फोड़ दिया। मामला सतबरवा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने रबदा के निकट जंगल में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। धंधे में शामिल सात लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इस संबंध में एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी है। बताया जाता है कि दो दिन पूर्व सोशल मीडिया पर एक युवक का हथियार लहराते video और फोटो वायरल हो रहा था। पुलिस इसे गंभीरता से लेते हुए युवक की पहचान में जुट गई। युवक का सतबरवा निवासी के रूप में सत्यापन हुआ। इसपर एसपी ने सतबरवा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार राय को अभियान के लिए निर्देश दिया।

पुलिस ने छानबीन करते हुए युवक को पकड़ा। युवक के बयान के आधार पर अरविन्द सिंह को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। अरविंद सिंह ने बयान में विक्रात सिंह द्वारा हथियार सप्लाई किये जाने की बात कही। पुलिस ने विकास सिंह को गिरफ्तार कर पूछताछ किया। इसके साथ ही जंगल क्षेत्र में चल रहे मिनी गन फैक्ट्री की जानकारी पुलिस को मिली। पुलिस ने अभियान चलाकर मिनी गन फैक्ट्री संचालक बैजनाथ मिस्त्री और अन्य को गिरफ्तार कर लिया।

ये हथियार हुए बरामद

इस अभियान में पुलिस ने 315 बोर की एक दोनाली पिस्टल, दो देसी पिस्तौल, दो बंदूक, तीन अर्ध निर्मित पिस्टल और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किये हैं। विगत तीन वर्षों से मिनी गन फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था।

इनकी हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने मामले में बैजनाथ मिस्त्री, विकास कुमार, अरविंद कुमार, कमलेश सिंह, अभिषेक चौधरी,लल्लन यादव, विजय सिंह (सभी सतबरवा थाना क्षेत्र निवासी) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

यह भी पढ़ें-

By Admin

error: Content is protected !!