बड़कागांव : प्रखंड अंतर्गत पोटंगा पंचायत के मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र जोजो टोला के प्रांगण में महिला समूहों ने द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।मौके पर वार्ड सदस्य फूलमती देवी ने कहा द्रौपदी मुर्मू के भारत का राष्ट्रपति बनने से आदिवासियों की एक अलग पहचान पूरे देश में बनी है। आदिवासी समुदाय की महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है। उनके राष्ट्रपति बनने से मूलवासियों को उनका अधिकार मिलेगा।

बधाई देने वालों में मुख्य रूप से अनिता देवी, सरिता देवी, सुशीला देवी, शांति देवी, शुक्रु देवी, मालती देवी, पार्वती देवी, रानी देवी, सीमा देवी, सुकुरमुनी देवी, तालो देवी, चॉंदमुनी देवी, मुन्नी कुमारी, रूपमनी देवी सहित कई महिलाएं शामिल थी।

By Admin

error: Content is protected !!