Khabarcell.com
करवा चौथ आज 13 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। करवा चौथ पर पत्नी अपने पति की लंबी आयु के लिए सुबह से शाम तक निर्जला व्रत रखती हैं। रात में चंद्रमा की पूजा कर पति के हाथ सें जल ग्रहण कर पारण करती हैं। सुहागिनों के लिए इस व्रत का काफी महत्व माना जाता है।
करवा चौथ कार्तिक माह कि चतुर्थी तिथी के दिन करवा चौथ होता है। इस वर्ष चतुर्थी तिथि आज गुरुवार को प्रात: एक बजकर 59 मिनट से शुक्रवार सुबह तीन बजकर आठ मिनट तक रहेगा। करवा चौथ की पूजा शुभ मुहूर्त में ही करनी चाहिए। शाम छह बजकर 01 मिनट से रात सात बजकर 15 मिनट तक पूजा शुभ मुहूर्त है। रात आठ बजे के लगभग चंद्रमा के निकलने की संभावना जताई जा रही है।
करवा चौथ पर ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करना शुभ माना जाता है। शाम को विधि विधान सें पूजा कर सुहागिनें उत्तर पश्चिम दिशा की ओर खड़ी होकर चंद्रमा की पूजा कर अर्घ्य देती हैं। इसके उपरांत चलनी से पति का चेहरा देखती हैं और पति के हाथ से जल पीकर करवा चौथ का व्रत पूरा करती हैं।