Criminals entered the house and shot the journalist, deathVimal file phoro

बिहार: अररिया जिले के रानीगंज में अज्ञात अपराधियों ने शुक्रवार को पत्रकार विमल कुमार यादव के घर में घुसकर उन्हें गोलियों से भून दिया। परिजन आननफानन में उसे  रेफरल अस्पताल ले गये। जहां चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि कर दी। मृतक रानीगंज से एक दैनिक हिंदी अखबार के संवाददाता थे।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह लगभग 5:30 बजे अज्ञात अपराधी विमल कुमार यादव के घर में घुसे और बिस्तर पर लेटे विमल के सीने पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर भाग निकले। इधर, घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोग विधि-व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

यह भी पढे़ं –18 अगस्त 2023: क्या आप जानते हैं ?

बताया जाता है कि वर्ष 2019 में विमल कुमार के भाई की हत्या की गयी थी। उस हत्या के केस में विमल इकलौते गवाह थे। वहीं पत्रकार की हत्या पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संवेदना जताई है।

Image- File Photo

By Admin

error: Content is protected !!