बिहार में कायम जंगलराज ! पुलिस पर फायरिंग

कॉन्स्टेबल की मौत, एक ग्रामीण भी गंभीर

Khabarcell.com

बिहार के सिवान जिले में बीती रात बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिसमें एक कॉन्स्टेबल की मौत हो गई है। जबकि एक अन्य ग्रामीण गंभीर रूप से गया है। घटना सिवान के ग्यासपुर की है। मिली जानकारी के अनुसार गश्त पर निकली पुलिस टीम को सड़क के किनारे तीन संदिग्ध लोग दिखे। पुलिस कुछ कर पाती इससे पहले ही अपराधी ताबड़तोड़ गोली बरसाते हुए भाग निकले। गोलीबारी में कांस्टेबल वाल्मीकि यादव की सीने और पेट में गोली लगने से मौत हो गई। जबकि घटनास्थल के निकट एक घर की किसी से सब देख रहे ग्रामीण सेराजुद्दीन खान को भी गोली ली है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थिति नाजुक बताई जा रही है। वहीं चर्चा यह भी है कि पुलिस एक अवैध शराब कारोबारी को पकड़ने गई थी। बहरहाल घटना से पुलिस महकमे में भारी रोष है। जबकि आम लोग राज्य की विधि-व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

By Admin