भुरकुंडा क्षेत्र में रैयत विस्थापित मोर्चा और संयुक्त विस्थापित मोर्चा के लोगों के बीच आपसी विवाद को लेकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों से आधा दर्जन से अधिक लोगों को चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार, मारपीट में रैयत विस्थापित मोर्चा की ओर से सन्नी कुमार बेसरा, तुरका मांझी और सुनील मुर्मू जख्मी हुए हैं। वहीं, संयुक्त विस्थापित मोर्चा के शंभू लाल मांझी, मन्ना राम मांझी, महावीर मांझी, शंकर मुर्मू, महादेव मांझी और सहदेव मांझी को भी चोटें आई हैं।
घटना के बाद दोनों पक्षों के घायल लोगों का इलाज कराया गया। मारपीट की घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। मामले को लेकर संबंधित पक्षों द्वारा पुलिस से शिकायत किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

क्या है मामला सीसीएल भुरकुंडा प्रबंधन द्वारा समाधान समिति को गुरुवार को वार्ता के लिए बुलाया गया था जिसमे आउट सोर्सिंग कंपनी में रोजगार को लेकर दोनों पक्ष अपने अपने चयनित सदस्यों प्रमाण दे सके इसी क्रम में विवाद के कारण मीटिंग स्थगित कर दी गई इसके बाद दोनों पक्षों के लोग कार्यालय परिसर से बाहर आ गए और एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए एक दूसरे से भीड़ गए दोनों तरफ से एक दूसरे पर लाठी, घुसे से हमला बोल दिया जिसमे दोनों पक्षों के आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को चोटे आई है मामला बढ़ता देख मामले की जानकारी भुरकुंडा ओपी पुलिस को दी गई, मामले पर पहुंची पुलिस एक पक्ष के लोगों को लेकर थाने ले आई।

By Admin

error: Content is protected !!