पतरातू (रामगढ़): पतरातू  प्रखंड कार्यालय के सभागार में ‘सबकी योजना, सबका विकास’ अभियान के अंतर्गत गुरूवार को ग्राम पंचायत फेसिलिटेशन टीम के सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान पंचायत विकास योजना बनाने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जहां पहले दिन बुधवार को  पंचायत की मौजूदा स्थिति और मुख्य समस्याओं का आकलन, गांव के लोगों की जरूरत और प्राथमिकता की पहचान पर जोर दिया गया। महिलाओं, गरीबों, दिव्यांगों, बुजुर्गों और वंचित वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ-साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

वहीं दूसरे दिन पंचायत की जरूरत के अनुसार विकास कार्यों की प्राथमिकता तय करने, सरकारी योजनाओं और संसाधनों में तालमेल, ग्राम सभा से सुझाव लेने, योजना बनाने और उसकी निगरानी की प्रक्रिया विस्तार से समझाई गई। प्रशिक्षकों ने कहा कि गांव के लोगों की सक्रिय भागीदारी से ही पारदर्शी और जरूरत आधारित ग्राम पंचायत विकास योजना बनाई जा सकती है।

प्रशिक्षण मुखिया संदीप उरांव, विकास कुमार, अनिल कुमार और ओम प्रकाश कुमार के द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में कटिया-बस्ती पंचायत के मुखिया किशोर कुमार महतो, भुरकुंडा पंचायत के मुखिया अजय पासवान, सांकुल पंचायत की मुखिया सुमन भारती, शाह कॉलोनी पंचायत के मुखिया अजित कुमार, हफुआ पंचायत की मुखिया सारो देवी, तालाटांड़ पंचायत की मुखिया रीझन देवी के साथ परमानंद, राजीव, गणेश कुमार ठाकुर और विनोद कुमार महतो सहित विभिन्न पंचायतों के वार्ड सदस्य, जलसहिया, सेविका, जीविका की महिला सदस्य, पंचायत सचिव सहित अन्य कर्मी और प्रतिनिधि मौजूद रहे।

By Admin

error: Content is protected !!