मांडू (रामगढ़): दुर्गा पूजा सौहार्दपूर्ण पूर्ण वातावरण में मनाने के लिए 5 अक्टूबर को मांडू थाना परिसर में पुलिस इंस्पेक्टर पंकज कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में थाना प्रभारी सदानंद कुमार सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और सभी दुर्गा पूजा कमेटी के प्रतिनिधि शामिल रहे बैठक में दुर्गा पूजा शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर चर्चा की गई। विधि-व्यवस्था के बेहतर संधारण और पूजा के मद्देनजर लोगों से सुझाव लिए गए और प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइंस दिए गए।
पुलिस इंस्पेक्टर पंकज कुमार ने कहा कि प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइंस का पूरी तरह से अनुपालन सुनिश्चत करना है। पूजा पंडाल में अग्निशमन यंत्र, सीसीटीवी कैमरे सहित श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर व्यवस्था पुख्ता होनी चाहिए। विसर्जन पूर्व निर्धारित तिथि और रूट पर ही करें।
वहीं थाना प्रभारी सदानंद कुमार ने कहा किअसामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। लोग किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने से बचें। पुलिस विधि-व्यवस्था को लेकर तत्पर है।
बैठक में डाड़ी प्रमुख दीपा देवी मांडू डी पंचायत के मुखिया बैजनाथ राम मांडू चड्डी पंचायत के मुखिया अनीता देवी पुण्डी पंचायत के मुखिया रोपण देवी, मांडू चट्टी पंचायत के उप मुखिया विधायक प्रतिनिधि पंकज कुमार गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि छोटेलाल भईया, मांडू अंचल के कन्हैया प्रसाद,पूर्व प्रमुख छोटे लाल साहू पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा रामगढ़ के अमरेंद्र कुमार गुप्ता, अशोक साहू, प्रभुवन राम, शाहिद सिद्दीकी, कृष्ण कुमार साव, अजय कुमार, रमेश कुमार, गुरु गोविंद साव, ज्वाला प्रसाद, राम वीनेश प्रसाद, अशोक सिंह, बंसी साव, अर्जुन राम, मोहम्मद मिस्टर, मोबीन, राजेश कुमार, जगनंदन प्रसाद, मुंशी महतो, परमेश्वर ठाकुर, महेश मंडल थाना के दामोदर राम, राममहली प्रसाद सहित अन्य लोग शामिल थे।

