बड़कागांव : आजादी का अमृत महोत्सव के तहत  भारत भारती विद्यालय, उरीमारी ने शुुुक्रवार को उरीमारी क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाला। जिसमें मुख्य रूप से राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन बरका-सयाल क्षेत्रीय सचिव राजू यादव उपस्थित थे। तिरंगा शोभायात्रा भारत भारती विद्यालय प्रांगण से शुरू हुआ। जो उरीमारी चेकपोस्ट कॉलोनी, सी टाइप कॉलोनी से होते हुए वापस विद्यालय प्रांगण पहुंच समाप्त हो गया।

मौके पर विद्यालय के सचिव गोपाल यादव ने बताया कि तिरंंगे के प्रति सम्मान और हर घर तिरंगा अभियान के महत्व को समझाने के उद्देश्य निकाला गया है।

शोभायात्रा में मुख्य रूप से भारत भारती विद्यालय उरीमारी के निदेशक अनिमेष यादव, अभिषेक यादव, एकेडमिक कन्ट्रोलर निवेदिता लाहिरी, प्राचार्य माहे आलम अंसारी, विकास कुमार, अर्जुन साव, नवीन पाठक, जितेंद्र पांडे, सीमा श्रीवास्तव, सरिता गयासेन, रेखा कुमारी, रानी कुमारी, अनीता कुमारी, प्रियंका सिंह, रंजीत कुमार, गुलाम, सुमित कुमार, कमलेश कुमार, आहिल कुमार, आर्यन कुमार,वन्दना कुमारी, मनीषा कुमारी, अंजली कुमारी सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!