रामगढ़: भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में सोमवार को शहर के पासवान धर्मशाला में संविधान गौरव अभियान के तहत विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता ने की। गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अनंत ओझा शामिल हुए। कार्यक्रम में सर्वप्रथम संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इसके उपरांत वंदे मातरम गीत गाकर गोष्ठी की शुरुआत की गई।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बाबा साहब के सपने हो रहे साकार : अनंत ओझा 

संविधान गौरव अभियान पर चर्चा करते हुए पूर्व विधायक अनंत ओझा ने कहा कि हमारे देश का संविधान 75 वर्ष का हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संपूर्ण भारत में संविधान गौरव अभियान चलाया जा रहा है। कहा कि संविधान को बचाने की बात आज कांग्रेस कह रही है। जबकि कांग्रेस ने वर्षों तक बाबा साहब को अपमानित किया। 1952 और 1954 के चुनाव में उन्हें चुनाव हराने के लिए कांग्रेस ने हर हथकंडे अपनाए। 60 वर्ष के शासन में कांग्रेस ने संविधान में कई संशोधन कर अपने अनुरूप कानून बनाया। अनंत ओझा ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ नेहरू खानदान का महिमा मंडन करना जानती है।  जबकि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में  दलित, आदिवासी, पिछड़े और महिलाओं को सशक्त करने वाली योजनाओं से डॉ.  अंबेडकर के सपनों को साकार किया जा रहा है।

गोष्ठी में प्रदेश प्रवक्ता अविनेश कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता रंजीत कुमार सिन्हा, रणंजय कुमार, विनोद कुमार, प्रो. पूर्णकांत ठाकुर और दिलीप कुमार ने भी अपने विचार रखे। मंच संचालन कार्यक्रम संयोजक रंजन फ़ौजी और धन्यवाद ज्ञापन प्रो. पूर्णकांत ठाकुर ने किया। गोष्ठी में रामगढ़ भाजपा के कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

By Admin

error: Content is protected !!