रामगढ़: आखिल झारखण्ड कोयला श्रमिक संघ भुरकुंडा शाखा का तीसरा सम्मेलन सोमवार को रिवर साइड स्थित आफिसर क्लब में आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता धर्मेंद्र मिश्रा और संचालन रॉबिन मुखर्जी ने किया। अवसर पर केंद्रीय महासचिव सतीश सिन्हा, केंद्रीय उपाध्यक्ष मुन्ना श्रीवास्तव, बरका-सयाल क्षेत्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव राम और क्षेत्रीय सचिव संजय मिश्रा शामिल हुए। सम्मेलन में वक्ताओं ने संगठन की मजबूती और विस्तार के लिए सदस्यता बढ़ाने को लेकर विचार विमर्श किया। साथ ही मजदूरों की ज्वलंत समस्याओं पर भी विचार रखे। 

अवसर पर भुरकुंडा शाखा की नई कमेटी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष रामश्रेष्ठ, उपाध्यक्ष रॉबिन मुखर्जी, शंभू रजवार, रेखा कुमारी, जसवंत शर्मा, मोहम्मद राउफ  सचिव शैलेंद्र कुमार सिंह, सह सचिव रमेश कुमार, दिनकर कुमार सिन्हा, अरविंद सहाय, राहुल झा, पंकज सिन्हा, संगठन सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव, सह संगठन सचिव कृष्ण कुमार,अल्फा नेहा टोप्पो, वीरेंद्र टेटे, विवेक लाहकार, कोषाध्यक्ष सुरेश साव, सह कोषाध्यक्ष देव कुमार बेदिया सहित कार्यकारिणी सदस्यों में अनीता देवी, ज्योति कुमारी, कांति देवी, विमला देवी, कृष्ण मुंडा, राजेंद्रकुमार, नंदकी साव, शिवरतन, परमानंद झा, रामजनम राउत, मुद्रिका रविदास, चिंतामनी, धनेश्वर पासवान, गीता देवी, सुखनी देवी, राजकुमारी देवी का चयन हुआ। केंद्रीय महासचिव सतीश सिन्हा ने शाखा के नये पदाधिकारियों को माला पहनाकर बधाई दी।

सम्मेलन में विक्रांत सिन्हा, राम बशिष्ठ, रेखा कुमारी, दिनकर सिन्हा, मनोज कुमार, प्रभाष दास, अजीत सिन्हा, शैलेंद्र सिंह, नेहा टोप्पो, बिनोद कुमार, शंकर कुमार, एस.एस.डे, शिवानंदन दास, कुलदीप मेहता, संतोष ठाकुर, सहित कई मजदूर मौजूद रहे।

By Admin

error: Content is protected !!