हजारीबाग: कर्णपुरा महाविद्यालय बड़कागांव के सभागार में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी शुरुआत स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर की गई। अवसर पर वर्तमान समय में स्वामी विवेकानंद की विचारों की प्रासंगिकता विषय पर भाषण और वाद विवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य कृति नाथ महतो और संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम पदाधिकारी प्रोफेसर सुरेश महतो ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर ऋतुराज दास द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य ज्योति जलधर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद वेदांत प्रचारक और हिंदू धर्म के महान पर्वतक थे। उनके आदर्श और विचार युवाओं के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेंगे। स्वामी विवेकानंद के सिद्धांतों का अनुसरण करके ही विश्व में शांति और सद्भाव कायम रह सकता है। 

कार्यक्रम में प्रोफेसर निरंजन प्रसाद नीरज, प्रोफेसर लालदेव महतो, डॉ. चंद्रशेखर राणा, राम किशोर प्रसाद दांगी, प्रोफेसर नरेश कुमार दांगी, प्रोफेसर अनु कुमारी, प्रोफेसर ललिता कुमारी, डॉ. दीप्ति बरला, प्रोफेसर सोहेल, तुषार कुमार मेहता, चंदन कुमार, ऋषिकांत कुमार, रूबी कुमारी, प्यासी कुमारी, संगीता कुमारी, सीता कुमारी, काजल कुमारी, दुलारी कुमारी सहित कई लोग लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!