राम जानकी मंदिर परिसर में लगा मेला, उमड़ी भीड़ 

रामगढ़: मकर संक्रांति पर्व मंगलवार को हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। अवसर पर दामोदर और नलकारी नदी के संगम स्थल दोमुहान पर बड़ी श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई और सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की। इसके उपरांत प्राचीन राम-जानकी मंदिर में विधि-विधान से पूजा कर दान-पुण्य किया।

हर वर्ष की भांति इस बार भी राम-जानकी मंदिर परिसर में मेले का आयोजन हुआ। जिसमें लोगों की काफी भीड़ देखने को मिली। मेले में कई तरह के झूले और दुकानें सजी रहीं। यहां बच्चों ने चकरी झूला, मिक्की माउस झूला, जंपिंग झूला पर खूब मस्ती की। वहीं महिलाओं ने मेले में सजी घरेलू उपयोग सहित श्रृंगार की सामग्री की खरीदारी की। मेले में चाट, गोलगप्पे, फास्ट-फूड और मिठाईयों की दुकान पर लोग व्यंजनों का आनंद उठाते दिखे।

वहीं क्षेत्र के अन्य मंदिरों में भी अहले सुबह से श्रद्धालु पूजा करने पहुंचे रहे। मकर संक्रांति को लेकर लेकर लोगों ने चूड़ा-गुड़, तिल, अनाज और वस्त्र आदि का दान कर मंगलकामना की। पर्व को लेकर कई जगहों पर अखंड पाठ और हरि कीर्तन भी आयोजन किया गया। 

 

 

By Admin

error: Content is protected !!