रामगढ़: झारखंड मुक्ति मोर्चा रामगढ़ जिला कमेटी के तत्वावधान में रविवार को शहर के सुभाष चौक के निकट सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनोद किस्कू और संचालन जिला सचिव विनोद महतो ने किया। सभा की शुरुआत में डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। वहीं सभा में झामुमो जिला कमेटी के वरीय पदाधिकारियों ने सभा को संबोधित किया।

सभा में वक्ताओं ने कहा कि देशहित में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर ने सशक्त संविधान बनाया। लेकिन संविधान को बचाने की जरूरत है। केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग पर लोकतंत्र की हत्या करने का प्रयास कर रही है। पूंजीपतियों और उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। चुनाव में जनता इस सरकार को सबक सिखाएगी।

मौके पर केंद्रीय सदस्य राजकुमार महतो, जिला उपाध्यक्ष चित्रगुप्त महतो,केंद्रीय सदस्य बरतु कुरमाली,जिला प्रवक्ता  दिलीप शर्मा, योगेन्द्र यादव, अरूण बनर्जी, मुमताज़ मंसूरी, रंजीत बेसरा, मुमताज़ अंसारी, जग्गु करमाली, इमाममुल अंसारी, सतीश मुर्मू, गोपाल सरकार, राजनाथ महतो, फकरूदिन अंसारी, खुदीराम महतो, बबलू यादव, सुशांत भारती, मिथुन मुंडा, कमलेश पाण्डेय, सोहेल अंसारी, नंदु कुमार, शुभम कुमार सहित उपस्थित रहे।

By Admin

error: Content is protected !!