रांची : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को 13 राज्यों के नये प्रभारी और सह प्रभारी की घोषणा की। उतर प्रदेश से राज्य सभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी को झारखंड का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। इससे संगठन के लोगों में खासा उत्साह है। 71 वर्षीय लक्ष्मीकांत वाजपेयी यूपी के मेरठ से हैं। 2012 से 2017 तक मेरठ विधानसभा से विधायक भी रह चुके हैं। वहीं झारखंड की भाजपा नेेेत्री सह रांची मेयर आशा लकड़ा को पश्चिम बंगाल का सह प्रभारी बनाया गया है।
इसे भी पढ़ें –