रामगढ़: भदानीनगर ओपी क्षेत्र अंतर्गत महुआटोला में नाबालिग किशोर ने अपने घर में फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना पर पहुंची भदानीनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार महुआटोला निवासी राजेश एक्का का 17वर्षीय पुत्र अनमोल एक्का रोजाना की तरह मंगलवार की रात अपने कमरे में सोने गया। सुबह उसके पिता ने कमरा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। जिसपर राजेश एक्का ने खिड़की से अंदर झांका तो अनमोल को पंखे पर फंदे के सहारे झूलता पाया। मामले की जानकारी पर स्थानीय लोग जुट गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। भदानीनगर ओपी प्रभारी ब्रह्मवत कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की पूरी जानकारी ली। पुलिस ने शव का पंचनामा करते हुए कब्जे में ले लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। 

घटना के संबंध मृतक के पिता राजेश एक्का ने बताया कि मंगलवार की रात घर में हम दोनों पिता-पुत्र ही थे। अनमोल की मां बेटी के पास रांची गई हुई थी। मंगलवार की शाम अनमोल ने तिलकुट खाने के लिए उनसे 100 रूपया लिया। वापस लौटने पर बिना खाना खाए वह अपने कमरे में सोने चला गया। बुधवार की सुबह काफी देर होने के बाद भी वह कमरे से बाहर नहीं निकला। खिड़की से झांकने पर उसे फंदे से लटकता हुआ देखा।

बताया जाता है अनमोल एक्का लाइट, साउंड और टेंट के काम में मजदूरी करता था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

 

By Admin

error: Content is protected !!