बच्चों ने पृथ्वी के संरक्षण का संकल्प दोहराया 

रामगढ़: विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर डीएवी बरकाकाना में मंगलवार को कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम प्राचार्य मुस्तफा मजीद के साथ बच्चों ने पौधरोपण कर पृथ्वी की सुरक्षा का संकल्प दोहराया।

अवसर पर कक्षा सातवीं के छात्र ज्ञान रंजन ने पृथ्वी दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए। वहीं छात्र पृथ्वी कुमार ने पृथ्वी से जुड़ी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें अन्य बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। वहीं बच्चों ने सामूहिक गीत “ये धरती, ये नदियां… हमें है इन्हें बचाना” प्रस्तुत किया। इसके साथ ही चौथी और पांचवीं कक्षा की छात्राओं ने पर्यावरण को समर्पित नृत्य प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के दौरान तीसरी से पांचवीं तक के बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। वहीं स्काउट एंड गाइड द्वारा पृथ्वी और पर्यावरण थीम पर पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें 50 से अधिक की संख्या भाग लेकर बच्चों ने एक से बढ़कर एक पेंटिंग बनाई। पेंटिंग के माध्यम से जल, जंगल और जमीन के महत्व और पर्यावरण की सुरक्षा का संदेश दिया गया।

अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य मोहम्मद मुस्तफा मजिद ने कहा कि  हम बच्चों में जो संस्कार डालेंगे वही भविष्य में परिलक्षित होगा। बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता है। जिससे भविष्य में पर्यावरण की सुरक्षा हो और पृथ्वी को संरक्षित किया जा सके।

By Admin

error: Content is protected !!