हर-हर महादेव और जय श्री राम के उद्घोष से गूंजायमान हुआ क्षेत्र
रामगढ़: पतरातू प्रखंड के पाली पंचायत स्थित सुदी गांव में शनिवार को पांच दिवसीय श्री श्री हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। भगवा ध्वजों और गाजे-बाजे के साथ 501 कलशों की यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल रहे।
इससे पूर्व आचार्य तुलसीदास शास्त्री और पंडित दीपक पांडेय के मार्गदर्शन में यजमान नारायण प्रजापति, चंद्रदेव करमाली, इंद्रदेव बेदिया, बिनोद बेदिया, गोवर्धन करमाली, कमलेश बेदिया, मुटुक लाल बेदिया, जितेंद्र महतो, और चंद्रभानु करमाली,का प्रायश्चित संस्कार एवं मुंडन संपन्न हुआ। इसके उपरांत यज्ञ स्थल से कलश यात्रा निकाली गई। जो पारगड़ा पहुंची जहां आचार्यों द्वारा विधिविधान से मंत्रोंचारण के साथ कलशों में जल भराया गया। इसके उपरांत वापस उसी रास्ते से श्रद्धालु कलश के साथ यज्ञ स्थल पहुंचे। जहां कलशों को स्थापित किया गया।
बताया जाता है कि पांच दिवसीय महायज्ञ में 18 जनवरी को गणेश अंबिका पूजन, प्रायश्चित दान, पंचांग पूजन, जय यात्रा प्रयोग, यज्ञ मंडप प्रवेश और अग्नि स्थापना, 19 जनवरी रविवार को सर्व वेदी पूजन, स्तंभ पूजन, द्वार पूजन और हवन, 20 जनवरी सोमवार षोडसोचार पूजन, सर्व वेदी पूजन, ब्राह्मण वर्ण पूजन, वस्त्राधिवास, फलाधीवास, गांवधिवास, महाआरती सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। वहीं 21 जनवरी मंगलवार को ब्राह्मण वर्ण हवन, संध्याकालीन नगर भ्रमण, श्याधीवास और धार्मिक अनुष्ठान के बाद प्राण प्रतिष्ठा संपन्न की जाएगी। वहीं रात्रि में भक्तिमय जागरण का आयोजन किया जाएगा।
कलश यात्रा में रामफल बेदिया, यज्ञ समिति अध्यक्ष महेश बेदिया, सचिव धनेश्वर महतो, उपाध्यक्ष चंद्रदेव करमाली, संयोजक जितेंद बेदिया, कोषाध्यक्ष छतरु बेदिया, सहसचिव सहजनाथ महतो, यज्ञ संचालक नारायण प्रजापति, जगमोहन बेदिया, सीताराम मुंडा, सागर दांगी, सचिन महतो, कमेटी सदस्य अजित महतो, अमरलाल प्रजापति, जितेंद बेदिया, चमनलाल करमाली, संजय महतो, बलेश बेदिया, जगेश बेदिया, राजेंद्र करमाली, किशोर प्रजापति, राजेश महतो, छतरु, सोनाराम महतो, सरिता देवी, निशारानी मेहता, मोनिका देवी, कष्टी देवी, गुड्डी देवी, मीना देवी सहित कई ग्रामीण शामिल थे।