रामगढ़: सीसीएल बरका-सयाल प्रक्षेत्र के अर्पिता महिला मंडल ने बुधवार को गर्मी के मद्देनजर पेय और खाद्य पदार्थों का वितरण किया। सयाल आठ नंबर में मंडल की ओर से स्टॉल लगाया गया। जहांसमिति अध्यक्ष सुधा सिंह की अगुवाई में आने-जानेवाले राहगीरों के बीच शीतल जल, लस्सी, छाछ, सत्तू सहित चना-गुड़ और तरबूज बांटा गया।

अवसर पर सुधा सिंह ने कहा कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए मंडल ने अपना सामाजिक दायित्व निभाते हुए शीतल पेय और खाद्य सामग्री का वितरण किया है। भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन सुनिश्चित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में निमिषा पम्मी, रश्मि कुमारी, शोभा मुंडा, बबीता कुमारी, श्वेता प्रियदर्शी, रिंकू सिंह, सुधा कुमारी सहित अन्य ने सराहनीय योगदान दिया।

By Admin

error: Content is protected !!