रामगढ़: हम सभी कार्यकर्ताओं का सौभाग्य है कि हम विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल का हिस्सा हैं। पार्टी से कब-किसे और कौन सी जिम्मेदारी मिल जाए, यह कहा नहीं जा सकता। यह बातें राज्य सभा सांसद सह प्रदेश महामंत्री आदित्य प्रसाद साहू ने गुरुवार को पतरातू में आयोजित भाजपा के बड़कागांव विधानसभा स्तरीय सक्रिय सदस्यता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।
बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी के आवासीय कार्यालय में आयोजित इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में भाजपा के सक्रिय सदस्यों ने भाग लिया। सम्मेलन की अध्यक्षता रामगढ़ जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता ने की। जबकि संचालन पतरातू मंडल अध्यक्ष सह जिला पार्षद सह सांसद प्रतिनिधि राजाराम प्रजापति और किसान मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता अनिल राय के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सह प्रदेश महामंत्री आदित्य प्रसाद साहू और विशिष्ट अतिथि बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी शामिल रहे। सम्मेलन की शुरुआत भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई।
सम्मेलन में राज्य सभा सांसद सह प्रदेश महामंत्री आदित्य प्रसाद साहू ने कार्यकर्ताओं से कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। मनोबल हमेशा उंचा रखें और केंद्र सरकार की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता को अवगत कराते हुए लाभ दिलाएं। पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के साथ हमेशा खड़ी है।
वहीं सम्मेलन को संबोधित करते हुए बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी ने कहा कि मारा नाता जनसंघ के समय से ही रहा है। हमारे पिता रिझुनाथ चौधरी एकीकृत रामगढ़ विधानसभा का जनसंघ पार्टी से विधायक का चुनाव लड़े थे। रोशनलाल चौधरी ने आगे कहा कि आप सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में जनता के हित के लिए काम करते रहें। किसी भी कार्यकर्ताओं का मनोबल जरा भी कम नहीं होने दिया जाएगा।
सम्हमेलन में हजारीबाग जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ. संजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष दामोदर सिंह, ओबीसी मोर्चा प्रवक्ता प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र महतो, योगेश दांगी, डब्लू पांडेय, संजीव बावला, लक्ष्मी देवी, अजय पासवान, अशोक सोनी, दिनेश प्रसाद, सतीश मोहन मिश्रा, सागर दांगी, अखिलेश प्रसाद, खेमलाल साहू, वारिस खान, सन्नी कुशवाहा, संजय रजक, आदित्य सोनी, धीरेंद्र शर्मा, किशोर कुमार महतो, रंजन भगत, सुखदेव प्रसाद, दशरथ कुर्मी, गणेश कुमार ठाकुर, असलम अंसारी, अमरेश कुमार, मान सिंह, रामेश्वर सिंह खरवार, मनोज ठाकुर, अमित सोनी सहित कई मौजूद थे।