Khabarcell.com
शारदीय नवरात्र 26 सितंबर आरंभ हो गया है। नौ दिनों तक नवरात्र पर मां दुर्गा के नौ रूपों की अराधना की जाएगी। पहले दिन कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा की गई। द्वितीया के दिन मां ब्रह्मचारिणी, तृतीया के दिन मां चंद्रघंटा, चतुर्थी के दिन मां कुष्मांडा, पंचमी पर मां स्कंदमाता, षष्ठी पर मां कात्यायनी, सप्तमी पर कालरात्रि, अष्टमी पर महागौरी और नवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाएगी। 4 अक्टूबर को महानवमी और 5 अक्टूबर को दशहरा मनायी जाएगी। जानकार बताते हैं कि इस बार तिथियां घट-बढ़ नहीं रही है। नवरात्रि पूरे नौ दिन है और विधि-विधान से मां की अराधना शुभ फलदायक हैं।