रामगढ़: भुरकुंडा स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा के पतरातू प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को प्रखंड सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर पर्यवेक्षक राजकुमार महतो, सोनाराम मांझी, हरिलाल बेदिया, बरतु करमाली, गीता विश्वास, पिंकी बेसरा, चित्रगुप्त महतो, सवा बास्के, विजय राम, भुवनेश्वर प्रसाद, गुलाम नबी, साजिद आलम, जीतलाल टुडू शामिल रहे।
सम्मेलन में विगत कमेटी में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही नयी कमेटी की घोषणा की गई। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष झलकू बेदिया, उपाध्यक्ष इस्लाम अंसारी, योगेंद्र यादव, सचिव उदय अग्रवाल, संगठन सचिव दौलत सिंह, कोषाध्यक्ष नरेश बेदिया को मनोनीत किया गया। नये पदाधिकारियों को पर्यवेक्षकों द्वारा माला पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रखंड कमेटी का जल्द से जल्द विस्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में ग्यास खान, संजय वर्मा, मुकेश राउत, चरेंद्र बेदिया, लखन मुंडा, सीताराम मुंडा, रंजीत बेसरा, अलीम अंसारी, जय प्रकाश बेदिया, बिरेंद्र यादव, नरेश गंझू, राजेंद्र बेदिया, रमेश प्रसाद, अनिल एक्का, शिवनारायण प्रसाद, सीताराम बेदिया, संजीत राम सहित अन्य उपस्थित थे।