Khabarcell.com
नई दिल्ली : कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन के अंतिम दिन तीन नेताओं ने नामांकन भरा। जिसमें मल्लिकार्जुन खड़गे, शशि थरूर और केएन त्रिपाठी ने नॉमिनेशन किया है। हालांकि मल्लिकार्जुन का अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है। मल्लिकार्जुन खड़गे के समर्थन में कांग्रेस के वरीष्ठ नेता की अच्छी खासी संख्या बताई जा रही है और गांधी परिवार के भी काफी करीब माने जाते हैं। कांग्रेसी नेता शशि थरूर और झारखंड के केएन त्रिपाठी भी रेस में उतर चुके हैं। नॉमिनेशन के साथ ही अशोक गहलोत, दिग्विजय सिंह और कमलनाथ को लेकर लग रही अटकलों पर विराम लग गया है और यह भी तय हो गया है कि कांग्रेस का अगला अध्यक्ष गांधी परिवार से नहीं होगा।

By Admin

error: Content is protected !!